सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

17 जनवरी 2020 13:49:40 से 19 जनवरी 2020 17:47:37बजे तक,


17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37बजे तक,    
मेष
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37) 
इस अवधि में चन्द्रमा आपके सातवें भाव में होता हुआ गोचर करेगा । इस समय जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे । यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है ।  आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है । अपने कार्य में) लाभ हो सकता है या अटका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है । यदि आप कोई वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यही उचित समय है । यह खगोलीय गति सम्मान, सांसारिक सुख व सुस्वादु भोजन का आनन्द मिलने का सूचक है ।  संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी । वर्ष की इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मन की शान्ति पुन: प्राप्त होगी । आप स्वयं अपने आप में व परिवार के साथ शान्ति अनुभव करेंगे । इस अवधि को कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है । 
दिनांक- 19 यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक ,कर्मचारी अधिकारी से विचार-विमर्श, जन संपर्क या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |
वृष
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37) 
इस अवधि में चन्द्रमा आपके छठे भाव में से होता हुआ गोचर करेगा । यह समय आगे बढ़ कर लक्ष्य को पकड़ लेने का है क्योंकि आप सफल हो सकते हैं । यह समय आपके लिए आपके हिस्से की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है । आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे, नए मित्र भी बनाएँगे, विशेष रुप से विरीत लिंग वालों को ।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप नीरोग काया का आनन्द उठाएँगे । कुल मिलाकर इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे ।
दिनांक –18 राजनेता, अभिकर्ता Agent वर्ग हेतु,यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक , विचार-विमर्श, या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |

मिथुन
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37) 
चन्द्रमा के इस परागोचर की गति बाधाओं की सूचक है । यदि आप व्यापारी हैं तो जो भी लाभप्रद लेन-देन है । उसे सम्पन्न करने में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं । यदि आप विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो यात्रा हेतु हरी झंडी मिलने से पहले आपको कुछ बाधाएं पार करनी होंगी ।  अपने कार्य इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे । जो भी हो आपको इस कटु सत्य को झेलना ही पड़ेगा जबकि आपके मित्रों को मनचाही सराहना मिलेगी, और इस सबसे आप और भी त्रस्त होंगे ।  वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है   विशेष सावधानी रहें व कुछ ऐसा न करें जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा कार्यालय में सम्मान कम हो ।

कर्क
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:374    
ग्रह की प्रतिकूल स्थिति मे - शारीरिक मानसिक कम से कम सक्रियता , विनियोजन,विपणन ,लेनदेन ,महत्वपूर्ण कार्य लंबित / स्थगित, पूर्ण मनोयोग से धैर्य,शांति, रखिए |
परिवार के किसी सदस्य अथवा सम्बन्धी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है ।  मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं । आप विषाद, व्यर्थ का भय व मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें । अपने आत्मविश्वास पर उस समय विशेष रुप से भरोसा रखें । अपने मानसिक संतुलन को स्थिरता प्रदान करके बनाए रखें ।  आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है, खर्चे बढ़ सकते हैं और आप द्वारा की गई गलतियाँ कार्य को प्रभावित कर सकती हैं । धन सावधानी पूर्वक खर्च करें ।  यह एक ऐसा समय है जब आपको अपने आत्मीयजनों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखने में सतर्कता बरतनी है क्योंकि इसमें परस्पर शत्रुता पनप सकती है । अनियंत्रित क्रोध पर अंकुश रखें और ऐसी हर बात से दूर रहें जो इसका कारण बने ।

सिंह
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37) 
यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है । बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति तथा कार्य के फलस्वरुप आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं ।  घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है । आपको अति उत्तम भोजन, वस्त्र व विपरीत लिंग वाले का अन्तरंग शारीरिक सम्पर्क मिल सकता है । आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति व सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा । मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा । यदि आप पुरुष हैं स्त्री मित्र और स्त्री हैं तो पुरुष बनेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा । 
दिनांक 17- को यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण हस्ताक्षर, बैठक , सम्बोधन, जन संपर्क या सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |

कन्या
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37
 । अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें । कुछ ऐसी आडम्बरयुक्त वस्तुएं आपको लुभा लें जिन पर आप धन व्यय कर दें परन्तु बाद में वे आपको अनावश्यक प्रतीत हों अपना सम्मान व प्रतिष्ठा बचाए रखें क्योंकि तनिक सी भी असावधानी इन्हें ठेस पहुँचा सकती है ।  कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं परन्तु आप अविचलित रहें क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी । विश्वास रखें, परिश्रम का फल अवश्य मिलता है चाहे आप थकान ही महसूस क्यों ना करें । शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, विशेष रुप से आँखों की समस्या हो सकती है । मानसिक रुप से भी सदा की भाँति उत्फुल्ल न रहकर असंतोष अनुभव करेंगे । दिनांक –18,१9 राजनेता, अभिकर्ता Agent वर्ग हेतु,यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक , विचार-विमर्श, या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |

तुला
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37) 
आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक वस्तुएं मिलेंगी। इस समय सर्वोत्तम मित्र व परिचित निश्चित रुप से मिलेंगे । विपरीत लिंग वालों से मित्रता का भी पूर्वाभास है । इस प्रकार के सम्बन्ध आपको शारीरिक एवम् भावनात्मक तुष्टि देंगे । आपके दाम्पत्य जीवन में भी आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा । दाम्पत्य जीवन में आप अपने साथी के प्रेम में वृद्धि की आशा कर सकते हैं ।  इसके अतिरिक्त सौभाग्य, सुख व उच्चतम सम्मान इस अवधि की विशेषता है ।  यह समय आपके व आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने का है । कोई शारीरिक व्याधि आपके पास नहीं फटकेगी ।  जीवन में शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा ।  फिर भी प्रयत्न करिए कि आप अपनी ही भावनाओं के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं । आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है । पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति तथा कार्य में उन्नति भी हो सकती है ।
दिनांक –18 राजनेता, अभिकर्ता Agent वर्ग हेतु,यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक , विचार-विमर्श, या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |

वृश्चिक
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37)
“यात्रा, विवाद एवं व्यय लंबित  / स्थगित रखिए |अपव्यय से बचें । अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति विशेष सचेत रहें क्योंकि संभव है आपको मनवांछित फल न मिले । स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है । इस काल में आँखों में कोई संक्रमण हो सकता है अत: आँखों का विशेष ध्यान रखें । मानसिक रुप से आप व्यथा व बैचेनी अनुभव कर सकते हैं । आप अकर्मण्यता अथवा ईर्ष्या की भावना से भी त्रस्त हो सकते हैं । आप अपने निर्णय लेने में तथा दूसरों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें तथा आवेश में न आएँ । अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच लें  क्योंकि संभव है आप अपने पद का लाभ उठाकर कोई अन्यायपूर्ण कार्य कर बैठें ।  घर पर भी सावधान रहें, ऐसा न हो कि सगे-सम्बन्धियों से व्यर्थ की शत्रुता हो जाए । दिनांक 17- को यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण हस्ताक्षर, बैठक , सम्बोधन, जन संपर्क या सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |

धनु
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37) 
सर्वश्रेष्ठ अवधि का सर्वाधिक प्रयोग करिए | जिस कार्य को प्रारम्भ करेंगे ,उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए |
आपको अटकी हुई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है ।  व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख व विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के साथ आनन्ददायक है । परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप व पुराने मित्रों के साथ एकत्रित होकर पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं । विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है । यदि आप अविवाहित हैं और विवाह हेतु उपयुक्त आयु के हैं तो आपको आदर्श साथी मिलने के पूर्ण अवसर हैं ।  इस समय आपको सुस्वादु भोजन व घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है ।  स्वास्थ्य उत्तम रहेगा व इस पूरे काल में आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे ।
दिनांक 17- को यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण हस्ताक्षर, बैठक , सम्बोधन, जन संपर्क या सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |

मकर
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37)
10   समग्र दृष्टि से ,ग्रह सर्व सुख शांति सफलता देने के लिए तत्पर हैं  | इस माह इतना अनुकूलन न मिला है ओर न ही आपको शेष माह मिलेगा | प्रत्येक कार्य आपके अनुकूल होगा|
नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है क्योंकि इसमें सफलता निश्चित है । इस काल के अनुकूल होने के कारण आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे ।  यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है । आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं । इस समय आप सत्ता में अधिकारी के पद पर आसीन हो सकते हैं तथा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं । इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी ।  यदि आप महिला हैं तो इस समय गर्भ धारण न करने के प्रति विशेष सावधानी बरतें क्योंकि इस विशेष समय में आपको गर्भपात की यातना झेलनी पड़ सकती है ।  स्वास्थ्य इस अवधि में सामान्यत: अच्छा रहेगा । इस अवधि में आपके अति उत्तम, सुस्वादु भोजन का आनन्द लेने की संभावना है । दिनांक –18 राजनेता, अभिकर्ता Agent वर्ग हेतु,यात्रा, नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक , विचार-विमर्श, या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |


कुम्भ
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37 दो दिन ओर अपनी भावनाओ पर नियंत्रण रखिए, आपके प्रयासो को सफलता के पंख  लगाने  ही वाले हैं  |
मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं व अकर्मण्यता या आलस्य भी आप पर हावी हो सकता है ।  यह सब कुछ होते हुए भी इस अवधि में कुछ आलोकमय भी है । आप किसी धार्मिक अनुष्ठान अथवा दान जैसा पुण्य कार्य सफलतापूर्वक करेंगे । आपको समाज में प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है ।  यदि चन्द्रमा क्षीण है तो दुर्भाग्य आपकी योग्यता एक चुन्नौती दे सकता है क्योंकि घर व धन सम्बन्धी कठिनाइयाँ झेलनी पड़ सकती है । धन-व्यय के समय विशेष सचेत रहें क्योंकि आप इसे गँवा सकते हैं । शत्रुओं पर विशेष नजर रखें क्योंकि उन्हीं के कारण हानि होने की संभावना है ।  संतान से विवाद अथवा झगड़ा न करें । हो सकता है कि इसके कारण वे आपसे दूर चले जायें । व्यर्थ के टकराव में न पड़कर समाज में अपनी प्रतिष्ठा व सम्मान बचाए रखें दिनांक 17- को यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण हस्ताक्षर, बैठक , सम्बोधन, जन संपर्क या सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |

मीन
17 जनवरी 2020  13:49:40 से 19 जनवरी 2020  17:47:37 सांगोपांग / प्रत्येक दृष्टि से बाधक,समय को शांति पूर्वक निकालिए | सफलता का सूर्योदय निकट ही है | विचलित न हो  |आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है एवम् लाभप्रद व अच्छे कार्यों को बन्द करने की भी संभावना है । अपने वरिष्ठ व उच्चाधिकारी से कार्यालय में मधुर सम्बन्ध रखें क्योंकि आप उनकी नजरों में गिरना नहीं चाहते । उनसे किसी भी प्रकार की असहमति अथवा विवाद से बचें ।  स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की भी आवश्यकता है । स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें क्योंकि पाचन तंत्र व श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है । दिनांक 17,19- को यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण हस्ताक्षर, बैठक , सम्बोधन, जन संपर्क या सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |



टिप्पणियाँ