सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सर्वश्रेष्ठ माह वर्ष का निकालिए ,सफल

    ग्रहों का गोचर में प्रभाव-जानने की सटीक सरल विधि-                                ( jyotish9999@gmail.com ;9424446706)   सामान्यतः जन्म के पश्चात जन्म की राशि के आधार पर जो कि सामान्यता  60 घंटे की अवधि की होती है , के आधार पर ग्रहों के    राशि परिवर्तन के आधार पर भविष्यफल लेखन यह बताया जाता है |   यह विधि नितांत स्थूल एवं श्रेष्ठ परिणाम सटीक फलदाई नहीं हो   हो सकती है , क्योंकि इससे सूक्ष्म एवं प्रमुख लग्न होती है जो सामान्यतः 2 घंटे की अवधि की होती है | कुंडली में स्थित ग्रह अपरिवर्तनशील होते हैं परंतु गोचर में वही ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं जिससे शुभ अशुभ प्रभाव उत्पन्न होते हैं | इसलिए जन्म कुंडली में स्थित ग्रहों की उपेक्षा करना अनदेखा करना अथवा मात्र   चंद्र स्थित राशि के आधार पर गोचर फल कथन नितांत अप्रमाणिक एवं अंधेरे में    तीर तुक्का अथवा अंधेरे में लाठी चलाना जैसा अविवेकपूर्ण कार्य होगा यह होता है | इससे ना केवल ज्योतिष विद्या पर प्रश्नचिन्ह लगता है वर्णन आस्था श्रद्धा एवं विश्वास का भी अनजाने में ही तथाकथित   ज्योतिषी गला घोटने जैसा निंदनीय कार्य करते हैं-