सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राशिफल-11 जनवरी 2020 07:51:29 से 13 जनवरी 2020 09:55:04 बजे तक |


11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04 बजे तक |

Pt. V K Tiwari   Astrologer Vastu

      *Astro Vastu Do’s Don’t’s  for Better Life  Planning
  Vastu-with experienced Interior expert team 

मेष
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04। 
  स्वास्थ्य में गिरावट चिन्ता का विषय बन सकता है । परिवार के किसी सदस्य अथवा सम्बन्धी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है ।  मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं । आप विषाद, व्यर्थ का भय व मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें । अपने आत्मविश्वास पर उस समय विशेष रुप से भरोसा रखें । अपने मानसिक संतुलन को स्थिरता प्रदान करके बनाए रखें । 
दिनांक -11-12 को यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक ,कर्मचारी अधिकारी से विचार-विमर्श, जन संपर्क या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |

वृष
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04 
विजयप्रद स्थिति रहेगी |लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शाती है । धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है । बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति तथा कार्य के फलस्वरुप आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं ।  घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है । आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति व सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा । मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा । यदि आप पुरुष हैं स्त्री मित्र और स्त्री हैं तो पुरुष बनेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा ।
दिनांक -11-को यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक ,कर्मचारी अधिकारी से विचार-विमर्श, जन संपर्क या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |

मिथुन
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04। 
अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें । कुछ ऐसी आडम्बरयुक्त वस्तुएं आपको लुभा लें जिन पर आप धन व्यय कर दें परन्तु बाद में वे आपको अनावश्यक प्रतीत हों ।  इस दौरान आप लोगों से अपने व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें । विवाद में भी पड़ें तो वह व्यर्थ में झगड़े का रुप ले सकता है कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं परन्तु आप अविचलित रहें क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी । इस समय आँखों पर विशेष ध्यान दें व सतर्कता बरतें । इन दिनों आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा जैसा हमेशा लगता है । बस, जीवन में एक असंतोष सा छाया रहेगा दिनांक-12 ,13 को यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक ,कर्मचारी अधिकारी से विचार-विमर्श, जन संपर्क या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |    

कर्क
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04। 
सकारात्मक परिवर्तन एगा । मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द । आपको सुस्वादु मनचाहा भोजन, सुविधापूर्वक उपलब्ध होगा । इस समय सर्वोत्तम मित्र व परिचित निश्चित रुप से मिलेंगे । विपरीत लिंग वालों से मित्रता का भी पूर्वाभास है । इस प्रकार के सम्बन्ध आपको शारीरिक एवम् भावनात्मक तुष्टि देंगे । आपके दाम्पत्य जीवन में भी आम दिनों की तुलना में अधिक आनन्द होगा । आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है । पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति तथा कार्य में उन्नति भी हो सकती है । 
दिनांक-12 को यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक ,कर्मचारी अधिकारी से विचार-विमर्श, जन संपर्क या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |  

सिंह
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04।
 “यात्रा, विवाद एवं व्यय लंबित  / स्थगित रखिए |अपव्यय से बचें । अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति विशेष सचेत रहें क्योंकि संभव है आपको मनवांछित फल न मिले । स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है । आप अपने निर्णय लेने में तथा दूसरों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें तथा आवेश में न आएँ । अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच लें  क्योंकि संभव है आप अपने पद का लाभ उठाकर कोई अन्यायपूर्ण कार्य कर बैठें ।  घर पर भी सावधान रहें, ऐसा न हो कि सगे-सम्बन्धियों से व्यर्थ की शत्रुता हो जाए ।

कन्या
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04। 
सर्वश्रेष्ठ अवधि का सर्वाधिक प्रयोग करिए | जिस कार्य को प्रारम्भ करेंगे ,उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए | यह समय आपको अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा । यदि आप कृषि से सम्बन्धित हैं तो उपज सामान्य से अधिक होगी परिवार के सदस्यों का मेलमिलाप व पुराने मित्रों के साथ एकत्रित होकर पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं । विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है । आपको सुस्वादु भोजन व घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है ।  स्वास्थ्य उत्तम रहेगा व इस पूरे काल में आप मानसिक रुप से प्रसन्न व शान्तचित्त रहेंगे । 
दिनांक -11-को यात्रा,निर्णय,नए कार्य का शुभारंभ , महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर, बैठक ,कर्मचारी अधिकारी से विचार-विमर्श, जन संपर्क या विवादास्पद मामलों मे सुझाव , उद्घोषणा आदि स्थगित रखना उचित होगा |

तुला

11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04
  समग्र मे ग्रह सर्व सुख शांति सफलता देने के लिए तत्पर हैं  | इस माह इतना अनुकूलन न मिला है ओर न ही आपको मिलेगा |यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है क्योंकि इसमें सफलता निश्चित है । इस काल के अनुकूल होने के कारण आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे ।  यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है । आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं । इस समय आप सत्ता में अधिकारी के पद पर आसीन हो सकते हैं तथा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं स्वास्थ्य इस अवधि में सामान्यत: अच्छा रहेगा ।

वृश्चिक
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04 
दो दिन ओर अपनी भावनाओ पर नियंत्रण रखिए, आपके प्रयासो को सफलता के पंख  लगाने  ही वाले हैं  | मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं व अकर्मण्यता या आलस्य भी आप पर हावी हो सकता है ।  धन-व्यय के समय विशेष सचेत रहें क्योंकि आप इसे गँवा सकते हैं । शत्रुओं पर विशेष नजर रखें क्योंकि उन्हीं के कारण हानि होने की संभावना है ।  व्यर्थ के टकराव में न पड़कर समाज में अपनी प्रतिष्ठा व सम्मान बचाए रखें । मानसिक रुप से आप चिन्ता व अत्यधिक कार्यभार के कारण पीडि़त हो सकते हैं ।

धनु
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04। 
8    सांगोपांग / प्रत्येक दृष्टि से बाधक,समय को शांति पूर्वक निकालिए | सफलता का सूर्योदय निकट ही है | विचलित न हो  |यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का द्योतक है । दुखद घटनाएँ व खतरे भी हो सकते हैं ।  आर्थिक दृष्टि से भी यह काल चुन्नौतीपूर्ण है । आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है एवम् लाभप्रद व अच्छे कार्यों को बन्द करने की भी संभावना है । स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें क्योंकि पाचन तंत्र व श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है । व्यर्थ की चिन्ता व भय को पास न फटकने दें क्योंकि इनसे मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है । अच्छे भोजन का लोभ संवरण करने का प्रयत्न करें । इपने जीवन के प्रति कोई खतरा मोल न लें ।

मकर
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04। 
यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है ।  आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है । यह खगोलीय गति सम्मान, सांसारिक सुख व सुस्वादु भोजन का आनन्द मिलने का सूचक है ।  यह अवधि आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी । इसके अतिरिक्त नए मित्र, विशेषकर विपरीत लिंग वाले मित्र बनाने हेतु यह समय अनुकूल है । दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे । संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी । आप स्वयं अपने आप में व परिवार के साथ शान्ति अनुभव करेंगे । इस अवधि को कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है ।

कुम्भ
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04
 यह समय आपके लिए आपके हिस्से की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है । आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे, नए मित्र भी बनाएँगे, विशेष रुप से विरीत लिंग वालों को ।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप नीरोग काया का आनन्द उठाएँगे । कुल मिलाकर इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे ।प्रयासो के सुपरिणाम अवश्य ही मिलेंगे  | उदर कष्ट संभव है | रोजगार,व्यवसाय
मे आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है | शत्रु वर्ग को नीचा दिखने का उत्तम अवसर है |

मीन
11 जनवरी 2020  07:51:29 से 13 जनवरी 2020  09:55:04 
यात्रा हेतु हरी झंडी मिलने से पहले आपको कुछ बाधाएं पार करनी होंगी ।  अपने कार्य इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे । जो भी हो आपको इस कटु सत्य को झेलना ही पड़ेगा जबकि आपके मित्रों को मनचाही सराहना मिलेगी, और इस सबसे आप और भी त्रस्त होंगे ।  वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है । आप कुछ रुपया गँवा सकते हैं अथवा आपको हानि हो सकती है अत: धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें ।  स्वास्थ्य की ओ सदा से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है |

टिप्पणियाँ