सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राशिफल 5 दिसम्बर 13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019 01:26:57



Pt. V K Tiwari   Astrologer Vastu renounced
(Vaastu Palmist,Horo, Since 1972,) 9424446706 jyotish9999@gmail.com
Awarded-till 1991-Jyotish Sammelan (city-Year) –
 Jaipur-1976,1986;Delhi-1980,1987;
Pune-1983,Kanpur-1987;Brahmpuri-1991;
Bhopal-19-78,80,83,84,88,90;
Many best astro answer all over world-at yahoo entertainment
मेष
5 दिसम्बर 2019  13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019  01:26:57              
खर्चे बढ़ेंगे । अपनी धन सम्पदा का ध्यान रखें क्योंकि आपकी कोई बहुमूल्य वस्तु खो सकती है । अपव्यय से बचें । अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति विशेष सचेत रहें क्योंकि संभव है । स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है । मानसिक रुप से आप व्यथा व बैचेनी अनुभव कर सकते हैं । आप अपने निर्णय लेने में तथा दूसरों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें तथा आवेश में न आएँ । अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच लें    घर पर भी सावधान रहें, ऐसा न हो कि सगे-सम्बन्धियों से व्यर्थ की शत्रुता हो जाए । अपना सम्मान व प्रतिष्ठा बनाए रखने का विशेष ध्यान रखना पड़ सकता है ।
08 दिनांक को नए कार्य या निर्णय ,स्थगित रखिए| अभिमत देने एवं विवाद से बचिए | यात्रा कष्ट संभव है | कुछ भी खरीदना सावधानी से ही करिए |
वृष
5 दिसम्बर 2019  13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019  01:26:57) 
यह समय आपको अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा । यदि आप कृषि से सम्बन्धित हैं तो उपज अधिक होगी । आपको अटकी हुई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है ।  व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख व विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के साथ आनन्ददायक है । परिवार के सदस्यों का मेल मिलाप व पुराने मित्रों के साथ एकत्रित होकर पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं । विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है । यदि आप अविवाहित तो आपको आदर्श साथी मिलने के पूर्ण अवसर हैं ।  इस समय आपको सुस्वादु भोजन व घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है ।  07 दिनांक को नए कार्य या निर्णय ,स्थगित रखिए| अभिमत देने एवं विवाद से बचिए | यात्रा कष्ट संभव है | कुछ भी खरीदना सावधानी से ही करिए |
मिथुन
5 दिसम्बर 2019  13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019  01:26:57) 
यह अच्छा समय है । यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति तथा सांसारिक व भौतिक सुख प्राप्त करने का है । यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है क्योंकि इसमें सफलता निश्चित है । यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है । आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी ।  यदि आप महिला हैं तो इस समय गर्भ धारण न करने के प्रति विशेष सावधानी बरतें ।  स्वास्थ्य इस अवधि में सामान्यत: अच्छा रहेगा । इस अवधि में आपके अति उत्तम, सुस्वादु भोजन का आनन्द लेने की संभावना है । 
कर्क
5 दिसम्बर 2019  13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019  01:26:57) 
पेट की गड़बड़ अथवा छाती का कष्ट हो सकता है अत: स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें । अनिद्रा की बीमारी भी हो सकती है ।  मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं व अकर्मण्यता या आलस्य भी आप पर हावी हो सकता है ।  यह सब कुछ होते हुए भी इस अवधि में कुछ आलोकमय भी है । आप किसी धार्मिक अनुष्ठान अथवा दान जैसा पुण्य कार्य सफलतापूर्वक करेंगे । आपको समाज में प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है ।  यदि चन्द्रमा क्षीण है तो दुर्भाग्य आपकी योग्यता एक चुन्नौती दे सकता है क्योंकि घर व धन सम्बन्धी कठिनाइयाँ झेलनी पड़ सकती है । धन-व्यय के समय विशेष सचेत रहें क्योंकि आप इसे गँवा सकते हैं । शत्रुओं पर विशेष नजर रखें क्योंकि हानि होने की संभावना है ।              आप चिन्ता व अत्यधिक कार्यभार के कारण पीडि़त हो सकते हैं ।
सिंह                                                    
शुभ समाचार की आशा मत कीजिए । यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का द्योतक है । आर्थिक दृष्टि से भी यह काल चुन्नौतीपूर्ण है । अपने वरिष्ठ व उच्चाधिकारी से कार्यालय में मधुर सम्बन्ध रखें । उनसे किसी भी प्रकार की असहमति अथवा विवाद से बचें ।स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें क्योंकि पाचन तंत्र समस्या हो सकती है । व्यर्थ की चिन्ता व भय को पास न फटकने दें क्योंकि इनसे मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है । अच्छे भोजन का लोभ संवरण करने का प्रयत्न करें ।
06 दिनांक को नए कार्य या निर्णय ,स्थगित रखिए| अभिमत देने एवं विवाद से बचिए | यात्रा कष्ट संभव है | कुछ भी खरीदना सावधानी से ही करिए |
कन्या
5 दिसम्बर 2019  13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019  01:26:57) 
इस समय जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन होंगे । यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है ।  आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है । आपको सट्टे में
अपने कार्य में) लाभ हो सकता है या अटका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है । यदि आप कोई वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यही उचित समय है । यह खगोलीय गति सम्मान, सांसारिक सुख व सुस्वादु भोजन का आनन्द मिलने का सूचक है ।  यह अवधि आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी  दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे । संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी । वर्ष की इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
07 दिनांक को नए कार्य या निर्णय ,स्थगित रखिए| अभिमत देने एवं विवाद से बचिए | यात्रा कष्ट संभव है | कुछ भी खरीदना सावधानी से ही करिए |
तुला
5 दिसम्बर 2019  13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019  01:26:57)  इस अवधि में चन्द्रमा आपके छठे भाव में से होता हुआ गोचर करेगा । यह समय आगे बढ़ कर लक्ष्य को पकड़ लेने का है क्योंकि आप सफल हो सकते हैं । यह समय आपके लिए आपके हिस्से की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है । आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे, नए मित्र भी बनाएँगे, विशेष रुप से विरीत लिंग वालों को ।  स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप नीरोग काया का आनन्द उठाएँगे । कुल मिलाकर इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे ।
05 दिनांक को नए कार्य या निर्णय ,स्थगित रखिए| अभिमत देने एवं विवाद से बचिए | यात्रा कष्ट संभव है | कुछ भी खरीदना सावधानी से ही करिए |
Vrushchik वृश्चिक
  यह आर्थिक लाभ का समय है । इसके अतिरिक्त यह समय जीवनसंगी व परिवार के साथ अत्यंत मंगलमय रहेगा । यदि आप पर लागु हो तो परिवार में नए शिशु के आने की आशा की जा सकती है ।  आर्थिक रुप से आप सुख - चैन की स्थिति में होंगे व आपके परिवार की समृद्धि में निरन्तर वृद्धि की आशा है । व्यक्तिगत रुप से आप बहुमूल्य पोशाक व साथ के सारे साज सामान जिनमें बहुमूल्य रत्न भी शामिल हैं । अपने स्वयं के लिए क्रय कर सकते हैं । कला व संगीत में आपकी रुचि बढ़ेगी । आप उच्च पदाधिकारियों अथवा सरकार से अनुग्रह की आशा कर सकते हैं ।  स्वास्थ्य बढि़या रहने की आशा है साथ ही सौंदर्य में भी वृद्धि हो सकती है ।
06 दिनांक को नए कार्य या निर्णय ,स्थगित रखिए| अभिमत देने एवं विवाद से बचिए | यात्रा कष्ट संभव है | कुछ भी खरीदना सावधानी से ही करिए |
धनु
5 दिसम्बर 2019  13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019  01:26:57 
स्वयं का व परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना व सावधानी बरतना आवश्यक है । हो सकता है कि आपको पेट की गड़बड़ी व छाती में बैचेनी जैसी समस्याएँ झेलनी पड़े । स्वास्थ्य में गिरावट चिन्ता का विषय बन सकता है । परिवार के किसी सदस्य अथवा सम्बन्धी का स्वास्थ्य चिन्ता का कारण बन सकता है ।  मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं । आप विषाद, व्यर्थ का भय व मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें । अपने आत्मविश्वास पर उस समय विशेष रुप से भरोसा रखें । अपने मानसिक संतुलन को स्थिरता प्रदान करके बनाए रखें ।  आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है, खर्चे बढ़ सकते हैं । धन सावधानी पूर्वक खर्च करें ।  शत्रुता पनप सकती है । अनियंत्रित क्रोध पर अंकुश रखें ।
06 दिनांक को नए कार्य या निर्णय ,स्थगित रखिए| अभिमत देने एवं विवाद से बचिए | यात्रा कष्ट संभव है | कुछ भी खरीदना सावधानी से ही करिए |
मकर
5 दिसम्बर 2019  13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019  01:26:57 लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शाती है । इस विशेष समय आप ख्याति का स्वाद भी चख सकते हैं ।  यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है । बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति तथा कार्य के फलस्वरुप आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं ।  घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है । आपको अति उत्तम भोजन, वस्त्र व विपरीत लिंग वाले का अन्तरंग शारीरिक सम्पर्क मिल सकता है । आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति व सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा । मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा । यदि आप पुरुष हैं स्त्री मित्र और स्त्री हैं तो पुरुष बनेंगे और उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा । 
05 दिनांक को नए कार्य या निर्णय ,स्थगित रखिए| अभिमत देने एवं विवाद से बचिए | यात्रा कष्ट संभव है | कुछ भी खरीदना सावधानी से ही करिए |
कुम्भ
5 दिसम्बर 2019  13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019  01:26:57) 
धन की हानि दर्शाता है । अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें । इस दौरान आप लोगों से अपने व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें । इन दिनों यदि आप विवाद में भी पड़ें तो वह व्यर्थ में झगड़े का रुप ले सकता है कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं परन्तु आप अविचलित रहें क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी । शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, विशेष रुप से आँखों की समस्या हो सकती है । मानसिक रुप से भी सदा की भाँति उत्फुल्ल न रहकर असंतोष अनुभव करेंगे । इस समय आँखों पर विशेष ध्यान दें व सतर्कता बरतें । इन दिनों आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा जैसा हमेशा लगता है । बस, जीवन में एक असंतोष सा छाया रहेगा । 
मीन
5 दिसम्बर 2019  13:22:47 से 8 दिसम्बर 2019  01:26:57) 
जीवन में प्रत्यक्ष रुप से सकारात्मक परिवर्तन लाएगा । उनमें से एक है मन पसन्द इच्छित भोजन का आनन्द । मनचाहा भोजन, सुविधापूर्वक उपलब्ध कराएगा । साथ ही आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक वस्तुएं मिलेंगी। इस समय सर्वोत्तम मित्र व परिचित निश्चित रुप से मिलेंगे । विपरीत लिंग वालों से मित्रता का भी पूर्वाभास है । आपको शारीरिक एवम् भावनात्मक तुष्टि देंगे । दाम्पत्य जीवन में आप अपने साथी के प्रेम में वृद्धि की आशा कर सकते हैं ।  सौभाग्य, सुख व उच्चतम सम्मान इस अवधि की विशेषता है ।  जीवन में शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं । आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है । पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति तथा कार्य में उन्नति भी हो सकती है ।
06 दिनांक को नए कार्य या निर्णय ,स्थगित रखिए| अभिमत देने एवं विवाद से बचिए | यात्रा कष्ट संभव है | कुछ भी खरीदना सावधानी से ही करिए |
****************************************************************





टिप्पणियाँ